बस्ती, उत्तर प्रदेश:- झांसी में कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बस्ती जनपद में कांग्रेस के पदाधिकारी ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया। आपको बताते चले की पिछले दिनों झांसी में मूंगफली किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। बस्ती जनपद कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और किसानों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि उन्हें मंडी में उचित दाम नहीं मिल रहे हैं और अधिकारी कमीशन मांग रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी मौजूद रहे। हालांकि, इस प्रदर्शन के बाद एक नया मोड़ तब आया जब पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट में उत्पात मचाया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। कांग्रेस ने इस मुकदमे को राजनीति से प्रेरित बताया है और इसे वापस लेने की मांग की है।किसानों ने मांग की है कि सरकार उनकी फसल का उचित दाम दे और कमीशन लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि वे तब तक अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं। इस घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष का कहना है कि सरकार किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर रही है और किसानों के हितों के खिलाफ काम कर रही है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए वह प्रतिबद्ध है। प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।