मुम्बई। मुम्बई के पूर्व शेरिफ एवं कानूनविद नाना चुडासमा का रविवार दोपहर संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। वह 85 वर्ष के थे।
परिवार के सदस्य ने कहा, ‘‘वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्होंने कोलाबा स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली।’’ गुजरात के सौराष्ट्र में जन्मे चुडासमा मुम्बई के पूर्व मेयर भी हैं। निजी कम्पनी में अपनी सेवा देने के बाद से वह समाजिक कार्यों में मसरूफ थे।
उन्होंने एनजीओ ‘जायंट्स इंटरनेशनल’ की संस्थापना की, जो भारत के साथ साथ विदेश में भी काम करता है। चुडासमा को समाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। उनकी बेटी शायना एनसी भाजपा की प्रवक्ता हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुम्बई के पूर्व शेरिफ चुडासमा का निधन
Leave a comment
Leave a comment