बस्ती,(उत्तर प्रदेश)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की बैठक रविवार को रोडवेज स्थित पूर्व विधायक रामललित चौधरी के आवास पर हुई बैठक में बीते लोकसभा चुनाव के समीक्षा की गई। राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार राजभर ने कहां की सुभासपा का ग्राफ बढ़ा है पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया गया है बैठक में पूजा राजभर को महिमा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया। पूजा राजभर ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार एवं सुभासपा ने जितना महिलाओं को बढ़ाया, उतना अन्य दलों की सरकारों ने नहीं किया। इसी वजह से आज सबसे ज्यादा महिलाएं सुभासपा से जुड़ी हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्ज्वला, आयुष्मान जैसी योजनाएं बनाने और तीन तलाक के लिए कानून बनाने की जरूरत महसूस नहीं होती। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तब ही देश भी मजबूत होगा। महिलाएं कमजोर नहीं होतीं, उनके बिना सृष्टि की कल्पना भी व्यर्थ है आगे उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की बात हो या भ्रष्टाचार, अपराध और गुंडागर्दी पर लगाम लगाने की प्रदेश की योगी सरकार सभी में अव्वल रही है। अब महिलाओं को अकेले घर से निकलने में डर नहीं लगता है। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा में तत्पर है। रीना भारती को जिला अध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ महिला मोर्चा पूर्व प्रधान अजय चौहान को जिला सचिव घोषित किया गया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम ललित चौधरी, प्रबुद्ध पोस्ट के प्रदेश अध्यक्ष बृजभूषण मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडेय, डॉ संजय चौहान, जिला अध्यक्ष मनोज राजभर, विजय चौहान, राम सहाय राजभर, राजेश, श्रीराम, जगराम, संदीप चौहान, शशि प्रताप सिंह, मो० स्माइल, कृष्णा राजभर, लक्ष्मी देवी आदि लोग मौजूद रहे।