मुंबई। प्रकाश पुंज आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी सोमलता सांनिध्य में मुंबई महिला मंडल के अंतर्गत मालाड कांदिवली और बोरीवली महिला मंडल के तत्वावधान में वास्तविक खुशी को अपनाए , जीवन बगिया को सँवारे कार्यशाला का आयोजित हुआ। साध्वी श्री शकुंतला कुमारी, संचित यशाजी, जागृत प्रभाजी, रक्षितयशाजी , मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री बड़ाला , मुम्बई महिला मंडल सहमंत्री गीतांजलि बोथरा, मुंबई महिला कार्यकारिणी संगीता चपलोत, कन्या मण्डल प्रभारी प्रीति बोथरा, मालाड महिला मंडल संयोजिका गोमती मेहता कांदिवली संयोजिका सुशीला मादरेचा, बोरीवली सह संयोजिका संगीता धाकड़ की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुवात शासन श्रीजी के नमस्कार महामंत्रोचार से हुई।। मालाड सह संयोजिका मीना मादरेचा ने स्वागत भाषण की प्रस्तुति दी। कांदीवली , बोरीवली और मालाड महिला मंडल ने मंगलाचरण गीतिका संगान किया। शासन श्री साध्वी सोमलता ने ओजस्वी वाणी में वर्तमान की परिस्थितियों का चित्रण करते हुए कहा आज मुस्कान का दुष्काल पड गया है। हर चेहरे पर पीड़ा , तनाव गम दिखाई देता है क्योंकि लोग जीवन जीना नही जानते है। आगे साध्वी श्री ने कहा हीरे जैसी जिंदगी को खुशी व आनंद मय बनाने के कुछ नुस्खे बताए।
1) खुशियों को बांटना सीखो
2) अहंकार की टक्कर से बचो
3) अपनी सोच को स्पष्ट रखो
4) दिल को उदार बनाओ
5) परिवार में मिल कर रहना सीखो।
अपने यह भी कहा जिस दिन परिवार के साथ रहना छूटा उस दिन से खुशियां ने मुख मोड़ लिया । क्योंकि अकेले पन में खुशी नही। सामरदायिक जीवन मे खुशी है। परिवार के साथ पॉजिटिव विचारों के साथ रहने कला शारिरिक मानसिकता और भावनात्मक सभी दृष्टि से स्वस्थ रहता है। स्वस्थ व्यक्ति ही प्रसन्न रह सकता है। मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा जय श्री बड़ाला ने कहा मानसिक प्रसन्नता ही हमे वास्तविक खुशी दे सकती है। प्रसन्न रहने के लिए एक दूसरे की भावनाओ को आदर दो और उनके साथ अपनत्व भाव से रहे।
मुख्य वक़्ता मीना बड़ाला ने कहनी के माध्यम से बताया कि असली खुशी तभी मिलती है, जब हम परिवार व समाज के साथ रहे और एक दूसरे की मदद करे। विद्या मेहता ने कविता प्रस्तुति दी। स्वीटी बोहरा , कुसुम गुंदेचा ने इस विषय पर अपने विचारों की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मालाड,कांदिवली ,बोरीवली महिला मंडल की सभी बहनो का सहयोग रहा। प्रेमा देवी चपलोत, मंजु बाबेल, शान्ता मादरेचा, कमला लोढा, पुष्पा मेहता, हेमलता मादरेचा, रेखा मेहता, स्नेहा परमार , रेखा मुथा , रेखा डांगी आदि लोग उपस्थित थे।