पालघर। अभातेममं के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल पालघर द्वारा पुरानी ढालों का पुनरावर्तन कार्यशाला का आयोजन सोमवार 21 अगस्त 2023 को सायं 8:30 बजे तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात सामूहिक नमस्कार मंत्र द्वारा की गई।
महिला मंडल अध्यक्षा संगीता चपलोत ने सभी का स्वागत किया। अभातेममं एसोसिएट मेम्बर संगीता जी बाफना ने पुरानी ढालों पर रोचक प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में 6 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आभार ज्ञापन महिला मंडल मंत्री रंजना तलेसरा ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं की अच्छी उपस्थिति रही।
- समाचार प्रदाता दिनेश राठोड़