- मंत्र अनुष्ठान जीवन को मंगलकारी बनाते हैंः मुनिश्री
बल्बलारी। बल्लारी तेरापंथ भवन में अमृत सिद्धि एवं सर्वार्थसिद्धि योग के शुभ अवसर पर आयोजित दिव्य दंपति आराधना मंत्रअनुष्ठान का आयोजन हुआ। शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य डॉ मुनिश्री पुलकित कुमारजी, मुनि आदित्य कुमारजी के मंगल सानिध्य में 48 दंपतियों ने सजोडे अनुष्ठान का लाभ लिया।
हिरियूर से उत्तर कर्नाटक तेरापंथ सेवा समिति के अध्यक्ष जयंतीलालजी चोपड़ा तथा चित्रदुर्गा से मंत्री पुष्पराजजी बाफना ने भी अनुष्ठान में सहभागिता दर्ज करवाई। इस अवसर पर डॉ मुनिश्री ने फरमाया UKTS की स्वर्ण जयंती समारोह वर्ष का शुभारंभ पूज्य गुरुदेव के मंगल पाठ से हुआ। अब जप एवं तप के साथ आध्यात्मिक कार्यक्रम का प्रारंभ हो रहा है। मंत्र अनुष्ठान जीवन को मंगलकारी बनाते हैं तथा व्यक्ति की गृहदशा और ग्रहदशा को सुधारने का विशिष्ट उपक्रम है।
दोनों मुनिश्री ने विविध संकल्पों के साथ जैन मंत्रों का उच्चारण करते हुए अनुष्ठान आराधना विधि संपन्न करवाई। लगभग सवा घंटा के अनुष्ठान कार्यक्रम में तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल के अलावा सकल जैन समाज के उत्साही श्रावक सजोड़ें उपस्थित थे।