नंदनवन (मुंबई)। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वावधान में मुंबई कन्यामंडल द्वारा आयोजित राइजिंग हाई टच द स्काई सीरिज़ की पाँचवी कार्यशाला जिसका विषय था “ANDHERI ORI TO NANDANVAN” दिनांक 20 अगस्त 2023। आचार्य श्री महाश्रमणजी के का सानिध्य में एवं साध्वी प्रमुखाश्रीजी की प्रेरणा से साध्वीश्री दीप्तियशाजी ने कार्यशाला का शुभारंभ नमस्कार महामंत्रोचार से किया। साध्वी श्री जी ने विषय को समझाते हुए अंधेरी ओरी के इतिहास को दर्शाया और तेरापंथ की स्थापना कैसे हुई, कैसे आचार्य भिक्षु ने अंधेरी ओरी में जहां अपने जीवन की परवाह न करते हुए उन्होंने वहाँ रात बिताई; दृढ़ संकल्प के साथ अनेक कठिनाइयों को पार करते हुए आगे बढ़े और तेरापंथ की स्थापना की।
साध्वी श्री जी ने तेरापंथ की आचार्य परंपरा व उनके सिद्धांत और मर्यादाओं के बारे में बताया। वर्तमान में 11 वें आचार्य श्री महातपस्वी महाश्रमण जी अपनी धवल सेना के साथ मुंबई नंदनवन बिराज रहे है। जन एकता का स्वप्न लेकर उन्होंने अपनी अणुव्रत यात्रा का शंखनाद किया है। साध्वी श्री जी ने कन्याओं को ऐक्टिविटी के माध्यम से तेरापंथ के विभिन्न स्थल जहा तेरापंथ की विशिष्ट कार्य हुए जैसे – केलवा ,बगड़ी , सीरियारी , लाड़नू ,सरदारशहर और मुंबई इनके बारे में समझाते हुए ग्रुप ऐक्टिविटी करवाई।
मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती विमलाजी कोठारी ने कन्याओं को मोटिवेट किया। कन्यामण्डल प्रभारी मधु बफ़ना,सह संयोजिका नेहा सोलंकी व निकिता चौहान का सराहनीय सहयोग रहा। संयोजिका काजल मादरेचा ने कार्यशाला का कुशल संचालन किया। सह प्रभारी पूनम परमार ने आभार ज्ञापन किया। लगभग 250 कन्याओं की उत्साह वर्धक उपस्थिति रही।
कन्या मंडल का राइजिंग हाई टच द स्काई सीरिज़ की पाँचवी कार्यशाला “ANDHERI ORI TO NANDANVAN” संपन्न
Leave a comment
Leave a comment