मुंबई। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर मुंबई कांग्रेस की ओर से चर्चगेट, कुपरेज मैदान, मुंबई में राजीव गांधी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. वर्षा गायकवाड़ ने राजीव गांधी की पुण्य स्मृति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा, विधायक भाई जगताप, कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सपरा, विधायक अमीन पटेल और असलम शेख, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान और चंद्रकांत हंडोरे, पूर्व विधायक मधु चव्हाण और अशोक भाऊ जाधव, मुंबई कांग्रेस के महासचिव संदीप शुक्ला और महेंद्र मुणगेकर और सचिव कचरू यादव, मुंबई कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसके बाद मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष प्रोफेसर वर्षा गायकवाड़ ने मुंबई कांग्रेस कार्यालय में भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रधांजलि दीं। साथ ही भारत रत्न स्व. राजीव गांधी द्वारा किए गए अमूल्य कार्यों के बारे में जनता को जानकारी हो इस बात को ध्यान में रखते हुए मुंबई कांग्रेस द्वारा शाम को मुंबई के 227 वार्डों में “सद्भावना यात्रा” का आयोजन किया गया।
इस यात्रा के दौरान 227 वार्डों में आम नागरिकों, बालक-बालिकाओं, महिलाओं एवं समस्त जनता को राजीव जी द्वारा किये गये महान कार्यों की जानकारी देने वाला परिपत्र दिया गया। जिसमें स्व राजीव गांधी द्वारा सूचना और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विकास की नींव रखना, स्थानीय स्व-सरकारी निकायों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण, स्थानीय स्व-सरकारी निकायों का निर्माण, 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मतदान का अधिकार देना, जवाहर नवोदय का विकेंद्रीकरण, राजीव जी के शासनकाल में देश में विद्यालयी शिक्षा, दूरसंचार विभाग में हुई क्रांति और ऐसे राजीव जी द्वारा किये गये अनेक महान कार्यों की जानकारी सभी को दी गयी है।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मुंबई कांग्रेस ने ‘सद्भावना यात्रा’ का आयोजन किया
Leave a comment
Leave a comment