डोंबिवली। समण संस्कृति संकाय लाडनूं के तत्वाधान में जैन विद्या केन्द्र डोंबिवली में जैन विद्या परीक्षा प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन 12 अगस्त 2023 शनिवार को रखा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमान संजय जी खाब्या ने मंगलाचरण से की। स्वागत भाषण सह केंद्र व्यवस्थापक श्रीमती वर्षा पगारिया द्वारा किया गया। डोंबिवली सभा अध्यक्ष श्रीमान गणपत जी हींगड ने अपने विचार व्यक्त किए।जैन विद्या केंद व्यवस्थापक श्रीमती शिल्पा कोठारी ने कुशल संचालन किया। उन्होंने जैन विद्या परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी को परीक्षा के फॉर्म भरने के लिए और परीक्षा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ने का आह्वान किया। परीक्षा सरल हैं और सभी को परीक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सह केंद्र व्यवस्थापक द्वारा जैन विद्या क्या हैं ? इस बारे में एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गयी।
जैन विद्या परीक्षा भाग 6 में श्रीमती रीना सुनील कोठारी ने भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त कर डोंबिवली को गौरवान्वित किया। 4 वरिष्ठ परीक्षार्थियों का भी विशेष सम्मान किया गया। 5 विद्यार्थियों ने 1 से 9 भाग तक का सफर पूर्ण कर विज्ञ बने। कुल 108 विद्यार्थी जैन विद्या परीक्षा में सफल रहे। सभी को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डोंबिवली सभा अध्यक्ष श्रीमान गणपत जी हींगड, मंत्री श्रीमान जगदीश जी परमार, डोंबिवली तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्रीमान ललित जी मेहता, मंत्री श्रीमान राहुल जी कोठारी, अखिल भारतीय महिला मंडल एसोसिएट सदस्य श्रीमती जुली जी मेहता, मुंबई महिला मंडल विशेष सहयोगी श्रीमती किरण जी कोठारी, डोंबिवली महिला मंडल सह संयोजिका श्रीमती सीमाजी कोठारी, श्रीमती प्रियाजी गुंदेचा की उपस्थिति रहीं। किशोर मंडल के संयोजक, सह संयोजक, कन्या मंडल की संयोजिका व सह प्रभारी की गरिमामयी उपस्थिती रही। कुल 108 सदस्यों ने कार्यक्रम को चार चांद लगाए। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती अनीता वनाकिया ने आभार किया।
डोंबिवली में जैन विद्या प्रमाण पत्र वितरण
Leave a comment
Leave a comment