नंदनवन (मुंबई)। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वावधान में कन्या मंडल ने दिनांक 13 अगस्त 2023 नंदनवन में’ ‘राइजिंग हाई टच द स्काई” की सीरीज की चौथी कार्यशाला – CELEBRATE YOUR LIFE – जिसके मुख्य वक्ता रहे साध्वी श्री सिद्धार्थ प्रभा जी इस विषय को प्रतिपादित किया।
कन्याओं को विभिन्न टॉपिक्स देकर एक्ट के माध्यम से लाइफ को कैसे जिए साथ ही यह बताया कि पास्ट को भूलकर हम अपने भविष्य पर चिंतन कर जीवन को उत्सव की तरह मना सकते हैं। साथ विषय को आगे लेते हुए उन्होंने बताया कि मन वचन काया से किए जाने वाले कोई भी कार्य को कर्म कहा जाता है किस प्रकार कर्मों का बंधन हमारी आत्मा के साथ जुड़ता है साथ ही दान, पुण्य ,पाप आत्मा के साथ कैसे जुड़ते हैं और कैसे हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं इस विषय पर कन्याओं को विभिन्न उदाहरण के माध्यम से समझाया। जिज्ञासा व समाधान में भी कन्याओं ने इस विषय को समझते हुए सवाल पूछे और समाधान पाए।
कन्या मंडल संयोजिका सुश्री काजल मादरेचा ने सभी कन्याओं को गूगल फॉर्म के बारे में जानकारी दी और साथ ही कन्या मंडल सहसंयोजिका नेहा सोलंकी ने पिछले सेशन के फिडबैक के विजेताओं के नाम बताएं क्विज में भाग लेनेवाली सभी कन्याओं का अभिवादन किया। कन्या मंडल प्रभारी मधु जी बाफना ,सह प्रभारी पूनम परमार के साथ मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती विमला जी कोठारी ने अपनी उपस्थिति दी। कन्या मंडल सहसंयोजिका निकिता चौहान ने साध्वी प्रमुखाजी को कार्यशाला की जानकारी दी। कन्याओं की कुल उपस्थिति २१५रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रेक्षा बडाला ने किया।
नंदनवन में कन्या मंडल की चौथी कार्यशाला – CELEBRATE YOUR LIFE संपन्न
![](https://surabhisaloni.co.in/wp-content/uploads/2023/08/Kanyamandal-17-08-1-860x505.jpg)
Leave a comment
Leave a comment