असम। स्वाधीनता दिवस के पावन दिवस पर तेरापंथ भवन परिसर में झंडा फहराया गया। तेरापंथ सभा महिला मंडल युवक परिषद अणुव्रत समिति के सदस्यों व ज्ञानशाला के बच्चों ने देशभक्ति गीत कविता आदि के माध्यम से प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में अणुव्रत समिति की नई अध्यक्ष व कार्यकारिणी समिति का शपथविधि समारोह आयोजित किया गया। मंच को सभाध्यक्ष दीपक जी बैद अणुव्रत समिति अध्यक्ष महेन्द्रजी छाजेड़ महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष अंजू सुराणा व सलाह कार धनराज जी बांठिया के साथ नव मनोनीत अध्यक्ष सरोज जी दुगड ने शोभायमान किया। महेंद्र जी ने सरोज बाई को शपथपाठ कराया। कार्यकारिणी समिति को निर्मलजी चोरड़िया ने शपथ दिलाई। कार्यकारिणी में रितु सुराणा मंत्री; कमलजी श्यामसुखा व अंजू सुराणा उपाध्यक्ष;प्रभा सुराणा कोषाध्यक्ष; कुसुम बैद प्रचार प्रसार मंत्री; स्नेह लता सुराणा संगठन मंत्री व वंदना श्यामसुखा सहमंत्री के साथ ही ११कार्यकारिणी सदस्य बनाए गये है। सरोज बाई पहले महिला मंडल अध्यक्ष रह चुके है। उपासिका भी है प्रबुद्ध लेखिका ओजस्वी वक्ता भी है।
इस अवसर पर सभाध्यक्ष दीपक जी बैद तेयुप अध्यक्ष प्रकाश बोथरा महिला मंडल मंत्री रितु सुराणा उपासिका कुसुम बैद ने नये अध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सभा के उपाध्यक्ष दीपक जी हीरावत ने किया। अणुव्रत क्रिएटिविटीन कांटेस्ट २०२३ के बैनर का अनावरण किया गया। नये अध्यक्ष सरोज जी दुगड ने अपने संबोधन में गुरुदेव तुलसी के अवदानो को याद करते हुयेकहा हर घर अणुव्रत गूंजेगा।सभीके सक्रिय सहयोग की आशा जताई जय घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
अणुव्रत समिति, खरूपेटिया (असम) की शपथ विधि कार्यक्रम संपन्न
Leave a comment
Leave a comment