- साउथ कोलकाता में “द पावर आफ रेसिलियंस” शिल्पशाला संपन्न
साउथ कोलकाता। आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री जिनेश कुमार जी के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल दक्षिण कोलकाता व टालीगंज तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में दी पावर ऑफ रेसिलियंस शिल्पशाला का आयोजन हुआ। जिसमें 75 महिलाएं उपस्थित थी।
इस अवसर पर मुनि श्री जिनेश कुमारजी ने कहा दुनियां में शक्ति का मूल्य है। शक्ति के बिना कोई कार्य सफल नहीं होता मन, वचन व काया ये तीन शक्तियां है। इनका सद्उपयोग करने वाला सफलता को प्राप्त होता है। व्यक्ति को अपने कार्यो पर भरोसा करना चाहिए। परिस्थिति अनुरूप स्वयं को ढालना चाहिए। उस समय आग्रह नहीं रखना चाहिए। ” जैसा मैं कहूँ वैसा ही होगा” इस प्रकार के चिन्तन से बचना चाहिए। हर परिस्थिति में संतुलित रहना चाहिए। उद्देश्य पूर्ण कार्य करने से सफलता प्राप्त होती है। भावनात्मक नियंत्रण जरूरी है।
मुनिश्री ने आगे कहा- अपने लिए समय निकालना चाहिए परिवार के साथ संगोष्ठियां करनी चाहिए। व्यक्ति के भीतर लचीला पन होना चाहिए आत्माविश्वास क्षमता नियंत्रण, संबंध, मुकाबला इन तत्वों से व्यक्ति ऊंचाई को प्राप्त होता है नकारात्मक चिन्तन बीमारियां का घर है। सकारात्मक चिन्तन ऊर्जा व सद्गुणों का भंडार है।बहिने अपनी शक्ति का सम्यक् नियोजन करें। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल दक्षिण कोलकाता की अध्यक्षा पद्मा कोचर, टालीगंज तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा स्नेहलता पुगलियां विचारों की अभिव्यक्ति दी ‘सूचना तेरापंथ महिला मंडल साउथ कोलकाता की मंत्री अनुपमा नाहाटा व आभार तेरापंथ महिला मंडल टांलीगंज की मंत्री रेखा कोठारी ने किया। और संचालन वंदना डागा ने किया।