नंदनवन (मुंबई)। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई द्वारा आयोजित नारीलोक कार्यशाला The Power Of Resilience का आयोजन दिनांक 9 अगस्त 2023 को आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सानिध्य एवं साध्वी प्रमुखाश्री विश्रुतविभाजी की प्रेरणा से नंदनवन (मुंबई) में आयोजित हुआ।
कार्यशाला का शुभारंभ मुंबई महिला मंडल के पुर्वाध्यक्ष श्रीमती सुनीताजी परमार ने नमस्कार महामंत्र द्वारा करवाया। मंगलाचरण सांताक्रुज महिला मंडल ने किया।
मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती विमलाजी कोठारी ने सभी का स्वागत किया। साध्वी प्रमुखा श्री विश्रुतविभाजी ने प्रेरणा पाथेय में फरमाया – मंडल के प्रति हमारा क्या दायित्व है, मंडल केवल पदाधिकारी का ही नहीं आप सबका है। जैसे संघ मेरा है,में सघ की हूं वैसे ही मंडल मेरा, में मंडल की हूं ऐसी सबकी सोच हो। किसी भी बहन को कोई भी कार्य दिया जाए वह पुरे समर्पण भाव से करने का लक्ष्य रखे।जैनदर्शन, तेरापंथदर्शन, प्रेक्षा ध्यान आदि स्वाध्याय के बारे में सभी बहनों को प्रेरणा दी।
साध्वीश्री मधुस्मिताजी नारीलोक कार्यशाला में लक्ष्य निर्धारित कर कोई भी कार्य करने से कार्य में सफलता मिलती है। 6 बिंदुओं को अच्छे से समझाया 1. अपने कार्य पर भरोसा करना 2. लचीलापन 3. उद्देश्य सहित कार्य 4. सीमित संसाधन 5. उद्देश्य पूर्ति करना 6. भावनात्मक नियंत्रण और सभी बहनों का उत्साह वर्धन किया। मंत्री श्रीमती संगीताजी चपलोत ने हर बुधवार को गुरु सानिध्य में कार्यशाला में सभी बहनों को उपस्थित रहने की प्रेरणा दी। उपाध्यक्ष श्रीमती अल्काजी मेहता ने प्रोग्राम का कुशल संचालन किया। ठाणे सिटी महिला मंडल के मंत्री श्रीमती सीमाजी सांखला ने आभार ज्ञापन किया।
पुर्वाध्यक्ष,टोप नाइन टीम, मार्गदर्शक परामर्शक कार्यकारिणी, विशेषसहयोगी, प्रेक्षाध्यान ,तत्वज्ञान विभाग सयोजिका,सहसयोजीका कन्यामंडल आदि 900 बहनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
नंदनवन में महिला मंडल की कार्यशाला The Power of Resilience आयोजित
Leave a comment
Leave a comment