नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस ने भाजपा से छत्तीसगढ़ छीन लिया है। राजस्थान में भी हर 5 साल में सरकार बदलने का 25 साल से चल रहा ट्रेंड कायम है। कांग्रेस यहां बहुमत के साथ वापसी करती दिख रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही 100 सीटों के पार हैं, लेकिन कांग्रेस बहुमत के ज्यादा नजदीक दिख रही है। उधर, तेलंगाना में दूसरी बार टीआरएस सत्ता हासिल कर रही है। मिजोरम में एमएनएफ को जीत मिली। कांग्रेस के हाथ से पूर्वोत्तर का यह एकमात्र राज्य निकल गया है।
मध्यप्रदेश की आबादी 7.3 करोड़, राजस्थान की 7 करोड़ और छत्तीसगढ़ की आबादी 2.5 करोड़ है। इस तरह कांग्रेस ने अब देश की 13 फीसदी आबादी वाले तीन राज्य भाजपा से छीन लिए। अब कांग्रेस के पास इन तीन राज्यों समेत 6 राज्य हैं। तीन अन्य राज्य पंजाब, कर्नाटक और पुड्डुचेरी हैं। इन 6 राज्यों की आबादी 26.72 करोड़ है। इस तरह देश की 20% आबादी वाले राज्यों में अब कांग्रेस का शासन होगा।
जनादेश विनम्रता से स्वीकार- मोदी
नरेंद्र मोदी ने परिणामों पर कहा- हम विनम्रता के साथ जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश के लोगों को बधाई देता हूं कि उन्होंने हमें सेवा का मौका दिया। भाजपा की सरकारों ने इन राज्यों में लोगों की भलाई के लिए अथक परिश्रम किया। कांग्रेस को उसकी जीत के लिए बधाइयां। मैं तेलंगाना में केसीआर गारू को जीत के लिए बधाई देता हूं। मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को मिजोरम में शानदार जीत के लिए शुभकामनाएं।

भाजपा को हराएंगे, लेकिन देश से निकालेंगे नहीं- राहुल
राहुल गांधी ने मंगलवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने जीत के लिए जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी। राहुल ने कहा- नतीजों से यह साफ है कि देश नोटबंदी, जीएसटी, बेरोजगारी से खुश नहीं है। देश प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष के काम से खुश नहीं है। भाजपा की अलग विचारधारा है। हम उसके खिलाफ लड़ेंगे और उन्हें हराएंगे। आज हराया है और 2019 में भी हराएंगे। लेकिन, हम किसी से भारत को भारत मुक्त करना, देश से निकालना नहीं चाहते हैं। मैंने मोदीजी को देखकर सीखा कि क्या नहीं करना चाहिए। मोदी अहंकार में आकर देश की धड़कन नहीं सुन रहे। 2014 की हार के बाद मैंने विनम्रता सीखी। पांच साल पहले मोदीजी को काफी अच्छा मौका मिला था। वह देश को बदल सकते थे। पर उन्होंने उसे गंवा दिया।
राजस्थान-छग में जीती कांग्रेस, मप्र में सरकार बनी तो देश की 20% आबादी पर होगा शासन
Leave a comment
Leave a comment