अहमदनगर:केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही बेहोश हो गए। कार्यक्रम में दौरान वह मंच पर खड़े हुए तभी एकाएक बेहोश होकर गिरने लगे, मंच पर आसपास खड़े अन्य लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला। उनको गिरता देख वहां अफरातफरी मच गई। फिलहाल उनकी हालत स्थित बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के अहमदनगर में महात्मा फुले कृषि कॉलेज के दीक्षांत समारोह चल रहा था, इस कार्यक्रम में केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी बुलाया गया था। मंच में उनके बगल में महाराष्ट्र के राज्यपान सी विद्यासागर राव भी मौजूद थे। जैसे ही केंद्रीय मंत्री खड़े हुए धीरे धीरे वह बेहोश होने लगे, उनको गिरता देख राज्यपाल ने तुंरत पकड़ा। संभावना जताई जा रही है शुगर लेवर बढ़ने के कारण वे बेहोश हुए होंगे। डाक्टरों की टीम उनकी सेहत की जांच में जुट गई है।
मंच पर बेहोश हुए नितिन गडकरी, हालत स्थिर
Leave a comment
Leave a comment