नाइस इन्श्योरेंस लैंडमार्क ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सिर्फ 3 महीने में ‘3 TOT-USA’ किया अपने नाम

मुंबई। नाइस इन्श्योरेंस लैंडमार्क इस समय इन्श्योरेंस क्षेत्र मशहूर ब्रांड बन चुका है और उनके ब्रांड बनने के पीछे कड़ी मेहनत की बदौलत हासिल की गयी तमाम उपलब्धियां हैं।
उन्होंने अब एक नया कारनामा कर दिखाया है। जानकारी के अनुसार, वार्षिक लक्ष्य जिसे अमूमन लोग एक वर्ष में प्राप्त करते हैं, उसे इन्होने मात्र 3 महीने में सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क के गणपत डागलिया, चिराग डगलिया और मनोहरदेवी डागलिया ने एक बार नहीं, दो बार नहीं बल्कि तीन बार ‘TOT-USA 2024’ का खिताब हासिल करने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने केवल 3 महीनों (जनवरी-मार्च) में ‘3 TOT-USA यानी 18 MDRT’ का कारोबार पूरा किया है जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने अपने LIC के इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
श्री डागलिया ने एल आई सी के वीना खान (SDM), रामधारने (MM), संपत दिवे (Mgr. Sales), महेश टेलर (Ch. Mgr), अमरेश कर्माकर (ABM), रमेश बोहरा (SBA) एवं श्रीकांत गोसाविबुआ (Div.Mgr) का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया है, जिनके सहियोग इन्हें मिलता रहा है। साथ ही देश – विदेशों के अपने 25000 ग्राहकों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इतने वर्षो से लगातार विश्वास जाताया है। अपने ट्रिपल TOT-USA 2024 उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा की इससे हमें अतिरिक्त मेहनत करने और नया करने की प्रेरणा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *