-
- अपने विद्वान वरिष्ठ संत को याद कर भावुक हुए समाज के लोग एवं साधु – साध्वी
मुंबई। आचार्यश्री महाश्रमणजी के विद्वान शिष्य प्रो. मुनि महेंद्र कुमार जी थी गुणानुवाद सभा “अविस्मरणीय यात्रा” “जीवन भर काम करूंगा” का अयोजन रविवार 9 अप्रैल 2023 को विलेपार्ले स्थित गोल्डन टोबैको हॉल में युग प्रधान महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के शिष्य मुनिश्री अजितकुमार जी एवं सहवर्ती मुनिवृंद मुनि जम्बूकुमारजी, मुनि अभिजित कुमारजी, मुनि जागृतकुमारजी, मुनि सिद्ध कुमारजी तथा साध्वी वृंद के पावन सान्निध्य में आयोजित किया गया, जिसमें मुंबई तेरापंथ धर्मसंघ के तमाम सभा संस्थाओं के पदाधिकारियों के अलावा मशहूर फिल्म अभिनेता आमिर खान विशेष रूप से उपस्थित होकर उन्हें अपनी भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की। अभिनेता के साथ फिल्म प्रोड्यूसर महावीर गोगड़ भी इस सभा में पहुंचे थे।
इस मौके पर तमाम वक्ताओं ने प्रो. मुनि महेन्द्र कुमार जी की यादों को साझा करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतृत्व पर प्रकाश डाला। अभिनेता आमिर खान ने कहा कि मेरी ख़ुशकिस्मती रही कि मुझे मुनि महेन्द्र कुमार जी से मिलने का मौका मिला। उन्होंने मुनिश्री के साथ बिताये गये 2 घंटे के समय को याद करते हुए कहा कि मैं इस समय आप लोगों के जज्बातों को समझ सकता हूँ। अभिनेता काफी समय तक इस गुणनुवाद सभा में बैठे एवं मुनिवृन्द से बातचीत की। इस मौके पर मुनिश्री द्वारा लिखित पुस्तकों का अभिनेता के हाथों विमोचन भी किया गया।
श्रद्धांजलि के स्वर में साध्वी साध्वी श्री निर्वाण श्री जी, साध्वी श्री प्रज्ञाश्री जी, साध्वी श्री संयमलताजी, साध्वी श्री प्रेरणाश्रीजी, साध्वी श्री प्रबुद्धयशा जी, साध्वी श्री पुष्यप्रभा जी, साध्वी श्री रक्षितयशा जी, समणी संचितप्रज्ञा जी, समणी सुमनप्रज्ञा जी ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए मुनिश्री को याद किया। तमाम वक्ताओं ने मुनिश्री के विद्वता एवं उनके विचारों की व्याख्या की एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सानिध्य में बिताये पलों को याद किया।
गुणानुवाद सभा में चतुर्मास व्यवस्था समिति मुंबई के अध्यक्ष मदनलाल तातेड, मुख्य प्रबंधक मनोहर गोखरू, महामंत्री सुरेंद्र कोठारी, महेश बाफना, तेरापंथी सभा के कार्याध्यक्ष नवरतन गन्ना, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद बोहरा, मंत्री मनीष कोठारी, ख्यालीलाल तातेड, दिनेश सुतरिया, जैन विश्व भारती लाडनूं के महामंत्री सलिल लोढ़ा, अभातेयुप के सहमंत्री भुपेश कोठारी, तेरापंथ महिला मंडल मुंबई की अध्यक्षा रचना हिरण, अणुव्रत समिति की मंत्री वनिता बाफना, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व महामंत्री तरुणा बोहरा, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम मुंबई के अध्यक्ष राज सिंघवी, मंत्री कमल मेहता, अमृतवाणी के अध्यक्ष रूपचंद दुगड, डॉ. गौतम भंसाली, के पी मिश्रा, समेत बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकार्यों ने उपस्थित रहकर अपने विद्वान संत को याद किया एवं तमाम वक्ताओं ने मंच से उनके विद्वता व विचारों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुंबई सभा एवं विले पार्ले से मेघराज धाकड़ आदि श्रावक श्राविकाओं की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम का संचालन मुनि अभिजीत कुमार जी ने किया।