मुंबई। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का जाना माना नाम सैमसंग इंडिया अगले साल के अंत तक देश में ओनिस्क एलईडी तकनीक से लैस 20 सिनेमा स्क्रीन तैयार करने की योजना बनाई है। कंपनी के उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक कारोबार के उपाध्यक्ष पुनीत सेठी ने बुधवार को यह जानकारी मालाड आईनॉक्स में आयोजित कार्यक्रम में दी। कंपनी ने पीवीआर के साथ गठजोड़ करके देश में पहला ऐसा सिनेमा स्क्रीन दिल्ली में अगस्त में शुरू किया था।
बुधवार को उसने यहां आईनॉक्स के साथ साझेदारी कर दूसरा ऐसा सिनेमा स्क्रीन पेश किया है। सैमंसग की ओनिक्स तकनीक में पारंपरिक सिनेमाघरों की तरह प्रोजेक्टर से पर्दे पर फिल्म नहीं दिखाई जाती। बल्कि इसके स्थान पर एक एलईडी स्क्रीन होती है जिस पर सीडी के माध्यम से फिल्म का प्रदर्शन किया जाता है। सेठी ने कहा कि 2018 के अंत तक कंपनी ऐसे दो और सिनेमा स्क्रीन शुरू करने पर विचार कर रही है। अभी दुनियाभर में उसके ओनिक्स सिनेमा स्क्रीनों की संख्या 26 है। उन्होंने कहा कि कंपनी की योजना 2019 के अंत तक देश में ऐसे 20 सिनेमा स्क्रीन तैयार करने की है।
इस मौके पर आईनॉक्स के सीईओ आलोक टंडन ने ओनिस्क एलईडी तकनीक के बारे में एलईडी के कलर एवं तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसके जरिए बेहतर ढंग से देखा जा सकता है।
सैमसंग इंडिया का 2019 में 20 ऑनिक्स एलईडी तकनीक से लैश सिनेमा तैयार करने की योजना
Leave a comment
Leave a comment