पालघर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान मैं तेरापंथ महिला मंडल पालघर द्वारा उम्मीद एक बेहतर कल की कार्यशाला का तीसरा चरण गुरुवार 2 फरवरी 23 को जीवन विकास हाईस्कूल में आयोजीत किया गया। नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
सभी का स्वागत तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष्या अनोखाजी बदामिया द्वारा किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यसमिति सदस्या संगीता जी बाफना द्वारा महाप्राण ध्वनि का प्रयोग करवाया। महिला मंडल परामर्शक पुष्पाजी श्रीश्रीमाल ने बुजुर्गों की सेवा उनका महत्व पर रोचक कहानी के माध्यम से बुजुर्गों की सेवा करने की प्रेरणा दी। स्कूल के प्रिंसिपल एवं टीचर ने कार्यक्रम प्रशंसा की। 80 बच्चों को उपहार स्वरूप पेन और नोट बुक दिये गए। समाचार प्रदाता मीडिया प्रभारी दिनेश राठौड़।
पालघर तेममं द्वारा उम्मीद एक बेहतर कल की कार्यशाला
Leave a comment
Leave a comment