अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का C20 एवं G20 में चयन

नई दिल्ली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल पिछले 50 वर्षों से आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाला एक सशक्त NGO है। वर्तमान में तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी के आध्यात्मिक निर्देशन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल प्रगतिशील है।
देशव्यापी 60,000 महिला सदस्यों व 450 शाखाओं वाले इस NGO को दिनांक 29 जनवरी 2023 रविवार को तेरापंथ भवन गांधीनगर में आयोजित #LifeStyleforEnvironment समाज-शाला में भारत सरकार द्वारा मनोनीत ‘रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी’ द्वारा अधिकृत ‘सम्पूर्णा’ की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती शोभा विजेन्द्र गुप्ता (दिल्ली से समागत) द्वारा भारत सरकार के महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम Civil-20 India 2023 – You are the Light और G20 भारत India, वसुधैव कुटुम्बकम् One Earth – One Family – One Future में चयनित होने की घोषणा करते हुए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की प्रतिनिधि श्रीमती वीणा बैद को इसके प्रमाणिक प्रतीक चिन्ह के रूप में Flag एवं Logo प्रदान किया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की परामर्शक श्रीमती लता जैन और पूर्व महामंत्री श्रीमती वीणा बैद ने इसे स्वीकार किया। श्रीमती शोभा विजेन्द्र गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि C20 और G20 में चयनित होना किसी भी संस्था के लिए अत्यन्त गौरव भरी उपलब्धि है एवं इस C20 द्वारा निर्धारित सामाजिक सरोकार के विभिन्न विषयों पर काम करने हेतु अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल पूर्णतः सक्षम एवं समर्पित संस्था है।
भारत सरकार के अभियान में इस चयन से अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के कदमों में अधिक तीव्रता आएगी और और उसे और अधिक शक्तिशाली बनाएगा। इस विश्वास के साथ उन्होंने संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीलम सेठिया तथा राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती सुमन नाहटा (दिल्ली) को मंच से उत्साहपूर्ण बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर धारवाड़ से Director of Water and Land Management Development Institute श्री राजेन्द्र पोद्दार एवं दिल्ली से समागत Member -World Water Council of France श्री दीपक पर्वतियार ने प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाई और अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए जल संरक्षण पर उपस्थित जनमेदिनी को अपने महत्त्वपूर्ण विचारों से अवगत कराया।
#LifeStyleforEnvironment समाज-शाला हेतु देश भर के विशिष्ट जन एवं सम्पूर्ण देश की शाखा मंडल से बधाइयां प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *