कन्यामंडल ने “THE VOICE- मौके की दस्तक” के ग्रांड फिनाले का सफल आयोजन

मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल, मुंबई के तत्वावधान में कन्यामंडल ने “THE VOICE- मौके की दस्तक” के ग्रांड फिनाले का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम की शुभ शुरुआत मुंबई महिला मंडल पूर्वाध्यक्ष श्रीमती सुनिता जी परमार ने नमस्कार महामंत्र से की। डोंबिवली कन्यामंडल ने सुमधुर गीतिका के द्वारा मंगलाचरण किया। डोंबिवली महिला मंडल संयोजिका किरण जी कोठारी ने पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुंबई महिला मंडल की मंत्री अल्का जी मेहता ने कन्याओं को प्रेरित करते हुआ कहा की हमारी बेटियों में असीमित क्षमता है बस जरूरत एक सही मंच की। अध्यक्षा रचना जी हिरण की तरफ से उन्होंने सभी बेटियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
मुंबई कन्यामंडल प्रभारी जूली मेहता ने बताया कि ये फिनाले आचार्य श्री महाश्रमण जी के मुंबई चातुर्मास की पूर्व तैयारी है और अब हमारे पास गायकों की एक अच्छी टीम तैयार है। डोंबिवली सभाध्यक्ष गणपत जी हिंगड़ ने अपने वक्तव्य से कन्याओं को प्रेरित किया। मुंबई कन्यामंडल संयोजिका किंजल संचेती ने निर्णायकों का परिचय दिया। दो राउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में पूरे मुंबई से 10 फाइनलिस्ट टीम्स थी, जिन्होंने पहले राउंड में भिक्षु भक्ति और दूसरे राउंड में देश प्रेम पर अपने गानों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता में भांडुप कन्यामंडल विजेता रही। द्वितीय स्थान घाटकोपर और तृतीय स्थान डोंबिवली कन्यामंडल ने प्राप्त किया। प्रोत्साहन पुरस्कार पनवेल कन्यामंडल को मिला। Guest performer अपेक्षा सिंघवी ने अपने गीत से सभी का मन मोह लिया। मुंबई महिला मंडल सहमंत्री सरोज जी सिंघवी, संगीता जी चपलोत, संगठन मंत्री सारिका जी बाफना, कार्य समिति से रमिला जी बडाला, सुधा जी सिंयाल, विशेष सहयोगी मधु जी कोठारी, डोंबिवली सभा मंत्री जगदीश जी परमार, युवक परिषद अध्यक्ष ललित जी मेहता, मंत्री राहुल जी कोठारी, मुंबई ज्ञानशाला आंचलिक संयोजिका अनिता जी परमार, सह संयोजिका अंजु जी चौधरी एवं मुंबई कन्यामंडल कार्यकारिणी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
निर्णायकों के रूप में तारा जी मुणोत, रेणु जी कोठारी का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ। डोंबिवली महिला मंडल संयोजिका किरण जी कोठारी और उनकी पूरी टीम, कन्यामंडल प्रभारी रिंकू जी मादरेचा, संयोजिका मेघना सिंघवी एवं उनकी पूरी टीम, मुंबई कन्यामंडल कमिटी मेंबर निकिता चौहान, प्रेक्षा बडाला, कशिश लोढ़ा, नेहा सोलंकी, दिशा दुग्गड़, श्रेया गेलडा का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन मुंबई कन्यामंडल सह-संयोजिका जिज्ञा सिसोदिया और काजल मादरेचा ने किया। सह प्रभारी नूतन लोढ़ा ने आभार ज्ञापन किया। कन्याओं और अन्य सभी सभा संस्थाओं को मिलाकर 250 से ज्यादा सदस्यों की सराहनीय उपस्थिति रही। यू ट्यूब लाइव के माध्यम से भी लोगों ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *