तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली का निर्माण प्रोजेक्ट “उम्मीद -एक बेहतर कल की”

मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली द्वारा 18 जनवरी 2023 को निर्माण प्रोजेक्ट “उम्मीद -एक बेहतर कल की” का आयोजन BMC मराठी शाला अशोकनगर, कांदिवली ईस्ट में किया गया। प्रोजेक्ट का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र एवं अणुव्रत गीत से किया गया।
प्रोजेक्ट के पहले दिन कांदिवली सह संयोजिका अलका पटावरी ने 7वीं, 8वीं एवं 9वीं क्लास के बच्चों को केंद्र निर्देशित विषयों परोपकार, दया, सत्संगति एवं मीठी वाणी पर प्रसंगों के द्वारा समझाया। इसके साथ ही अतिरिक्त विषयों में good &bad touch, बिजली और पानी की बचत और junk food के नुकसान के विषय में बच्चों को रोचक रूप से समझाया। बच्चों को महाप्राण ध्वनि के फायदे बताते हुए उसका प्रयोग करवाया गया। पहले दिन मंडल से 4 बहनों की उपस्थिति रही।
प्रोजेक्ट के दूसरे दिन 19/1/2023 प्रेक्षा प्रशिक्षिका विमला जी दूगड़ ने बच्चों को विद्यार्थी के पांच गुणों के विषय में बताया। संयोजिका नीतू जी नाहटा ने बच्चों को कहानी के माध्यम से, माता पिता की सेवा,बुजुर्गों के सम्मान के साथ-साथ मेंटल हेल्थ पर भी बच्चों को समझाया।
मंडल सदस्य रेखा जी सिंघवी ने कहानी के माध्यम से जीवन में सत्य एवं नेकी की महत्ता समझाई। सह संयोजिका निशा जी दुग्गड़ बच्चों को इमानदारी के ऊपर प्रसंग बताया।साथ ही बहुत ही रोचक ढंग से बच्चों को योगा एवं महाप्राण ध्वनि का प्रयोग करवाया। मंडल से लगभग 13 बहनों की उपस्थिति कार्यक्रम में रही।मुंबई म मं से श्रीमती प्रीति जी बोथरा की उपस्थिति रही।
कुल 160 बच्चों ने इस कार्यशाला का लाभ उठाया। कार्यशाला के अंत में बच्चों ने अपने अनुभव भी बताया। मंडल द्वारा बच्चों को एग्जाम बोर्ड का वितरण किया गया।