मुंबई। आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी श्री विद्यावती जी (द्वितीय) एवं साध्वी वृन्द के सान्निध्य में “द पावर ऑफ रेजोल्यूशन” कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। कांदिवली की बहनों द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। संयोजिका नीतू जी नाहटा द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया एवं जरूरी जानकारियां प्रेषित की गई।
साध्वी श्री प्रियंवदा जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में बहनों को दृढ़ संकल्प की महत्व समझाते हुए किस प्रकार अनुशासन को उससे जोड़ना चाहिए यह समझाया। इसके पश्चात मुख्य वक्ता (मलाड संयोजिका) श्रीमती अरुणा जी चोरड़िया (मोटिवेशनल स्पीकर) ने बहुत ही सरल भाषा में,संकल्प किस प्रकार के होने चाहिए, कैसे हम उन्हें लक्ष्य तक ले जा सकते हैं, इस विषय में बहनों को जानकारी दी।
कार्यशाला में मुंबई महिला मंडल से श्रीमती प्रीति जी बोथरा की उपस्थिति रही। लगभग 17 बहनें इस कार्यशाला में सहभागी रही। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन सह संयोजिका अलका पटावरी में कुशलता पूर्वक किया।
कांदिवली में “द पावर ऑफ रेजोल्यूशन” कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment