ऐरोली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में मुंबई महिला मंडल के तत्वावधान में क्षेत्र ऐरोली महिला मंडल द्वारा पावर ऑफ पॉजिटिविटी कार्यशाला प्रेक्षाध्यान द्वारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेक्षा प्रशिक्षिका श्रीमती विमलाजी दुग्गड द्वारा नमस्कार महामंत्र से की गई। तेरापंथ महिला मंडल ने आत्म साक्षात्कार से मंगलाचरण किया। ऐरोली महिला मंडल संयोजिका किरण कोठारी द्वारा सबका स्वागत किया गया।
श्रीमती हेमाजी कोठारी ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया।मुख्य वक्ता के रूप में प्रेक्षा पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक श्रीमान पारस जी दुगड ने बहुत अच्छे तरीके से सकारात्मक सोच के बारे में बताया। प्रेक्षाध्यान का प्रयोग भी करवाया।उन्होंने कहानी के माध्यम से समझाया अगर आपकी सोच सकारात्मक है तो सारे कार्य पॉजिटिव ही होते हैं उन्होंने बताया बोलते वक्त हमेशा पॉजिटिव ही बोलना चाहिए यह सारी बातें अनकॉन्शियस माइंड में सेट हो जाती है और हमारी लाइफ में वही होता है इसीलिए हमारी सोच हमेशा पॉजिटिव हो।
द्वितीय चरण में प्रेक्षा प्रशिक्षक श्रीमती विमला जी दुगड द्वारा प्रेक्षावाहिनी का शुभारंभ किया गया । प्रेक्षा वाहिनी की पुरी जानकारी दी।उन्होंने अपने वक्तव्य में जीवन में प्रेक्षाध्यान व योग के बारे में बताया व सभी को जुड़ने को कहा।
तृतीय चरण में प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला हुई उसमें वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक श्रीमान पारसमल जी दुगड ने प्रेक्षाध्यान मुद्राओं द्वारा अनेक बीमारियों का इलाज बताया।
कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष छोगालाल जी सोनी ने अपना वक्तव्य रखा युवक परिषद अध्यक्ष गौतम जी चंडालिया ने अपना वक्तव्य रखा तेरापंथ ट्रस्ट से विनोद जी हिरण राजेंद्र जी चंडालिया और मुंबई महिला मंडल से कार्यकारिणी सदस्य इंदिरा जी चंडालिया की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्तर भाई बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती ज्योति जी डागा द्वारा किया गया।
एरोली में प्रेक्षाध्यान द्वारा पावर ऑफ पॉजिटिविटी कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment