दो दिन पहले राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा कई मायने में सफलता के आयाम छू रही है। शांतिपूर्ण ढंग से चल रही इस यात्रा में तमाम नामचीन हस्तियां, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, खेल से जुड़े लोग शामिल हुए और अपनी समर्थन दिया। जिन राज्यों में अब तक भारत जोड़ो यात्रा पहुंची है वहां जनता का भी अच्छा खासा समर्थन मिला। यही कारण है कि इस यात्रा को लेकर इस समय सत्तापक्ष में खलबली मची हुई है और इसे किसी न किसी तरीके से बदनाम करने की कोशिश की जाती रही है। भाजपा के नेता वह सब दांव आजमा रहे हैं जिससे इस यात्रा को बदनाम और फेल करार दिया जा सके। लेकिन राहुल गांधी हैं कि इनके सारे मंसूबों पर पानी फेरते हुए पूरे उत्साह के साथ लोगों से मिल रहे हैं, अपनी बात कह रहे हैं और लोगों को जोड़ रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा के शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी ने इसे इसमें वीआईपी ट्रीटमेंट का आरोप लगाया जिसे राहुल गांधी और उनकी टीम ने फेल कर दिया। उसके बाद कुछ लोगों से मिलने को लेकर सवाल उठाया तो उस पर भी भाजपा को मुंह की ही खानी पड़ी और राहुल गांधी की यह यात्रा पूरे जोश से चलती रही है और लगातार चल रही है। अभी मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने नर्मदा पूजा की जिस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने राहुल गांधी फोटो उल्टा करके ट्वीट कर दिया। अब उनकी क्या मंशा रही, यह तो वही जानें लेकिन फोटो उल्टा करने के चक्कर में वह भूल गईं कि उन्होंने फोटो के साथ ही आरती का दीप भी उल्टा कर दिया है। अब यही चीज किसी कांग्रेस या अन्य पार्टी के नेता ने किया होता तो भाजपा सहित गोदी मीडिया इस पर आसमान सर पर उठा लिया होता। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य पार्टी नेताओं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के अलावा समीप ही ‘नर्मदा मैया’ की विधिवत आरती और पूजा की। देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से ओंकारेश्वर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद श्री गांधी ने ट्वीट भी किया। जिसे लेकर भाजपा में खलबली मची हुई है। हालांकि सत्तपक्ष राहुल गांधी की पूरी भारत जोड़ो यात्रा से ही परेशान है लेकिन उसे कुछ बोल पाने का मौका ही नहीं मिल रहा है।
इससे पहले भाजपा ने सावरकर पर राहुल गांधी के बयान को मुद्दा बनाने की कोशिश की, लेकिन उसे मुद्दे पर डिबेट के दौरान गड़े मुर्दे उखड़ने लगे और सावरकर को लेकर जो बातें अब तक छुपी थीं, वह भी बाहर आ गईं। मामले बिगड़ता देख भाजपा ने इसे भी ठंडे बस्ते में डालकर किसी तरह से अपना पीछा छुड़ाया।
अब ताजा मामला यह है कि भाजपा द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाकिस्तान समर्थित नारे लगे। मध्य प्रदेश में बीजेपी के मीडिया प्रभारी ने एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी के पदयात्रा के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जा रहे हैं। इससे छत्तीसगढ़ कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस ने रायपुर पुलिस से बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और चेतावनी दी है झूठ फैलाओगे तो एफआईआर से स्वागत होगा। वैसे भाजपा का यह पुराना हथकंडा है, जिसे वह आजमा रही है लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इसका भी खंडन करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया है कि आईटी सेल ने वीडिया एडिट करके यात्रा को बदनाम कर रही है। चूंकि भाजपा का आईटी सेल फेंक न्यूज, एडिटेड वीडियो और ट्वीट फैलाने को लेकर पहले से ही कुख्यात रहा है, ऐसे में उनका यह हथकंडा भी फेल होता नजर आ रहा है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर राहुल गांधी की इस यात्रा से कांग्रेस पार्टी को क्या फायदा होने वाला है और भाजपा को आखिर दिक्कत क्यों है? हालांकि राहुल गांधी ने इस यात्रा को गैर राजनीतिक भी रखा है। यहां तक कि मोरबी घटना तक पर कुछ बोलने से मना कर दिया। खैर, इससे लाभ और नुकसान का पता तो बाद में चलेगा लेकिन इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि इसके बाद राहुल गांधी एक अच्छे नेता के रूप में स्थापित हुए हैं और लोगों तक अपनी बात समझाने में सफल रहे हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से सत्ता पक्ष में खलबली क्यों?
Leave a comment
Leave a comment