चलथान। दिनांक 15 अक्टूबर 2022 शनिवार को सुबह 9 बजे तेरापंथ भवन चलथान में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद चलथान द्वारा युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वीश्री सम्यक् प्रभाजी आदि ठाणा 4 के सान्निध्य में जैन संस्कार विधि के अंतर्गत दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन किया गया। श्रद्धेय साध्वीश्री सम्यक् प्रभाजी द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। संस्कारक बिपिन पितलिया ने साथी संस्कारक राकेश दक एवं ज्ञान दुग्गड़ के साथ मंगल मंत्रोच्चार द्वारा मंगल भावना यंत्र की स्थापना करवाकर कार्यक्रम को संपादित किया।
तेयुप चलथान अध्यक्ष एवं संस्कारक राकेश दक ने जैन संस्कार विधि का महत्व समझाते हुए सभी से आह्वान किया की सभी दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि से ही करने का लक्ष्य रखे साथ में इस शुभ अवसर पर अनावश्यक हिंसा और बाहरी आडंबर से बचे। आगे उन्होंने जानकारी प्रदान करते हुआ कहा की अब जैन संस्कार विधि से पूजा करने हेतु जैन संस्कारको को बुलाना भी आवश्यक नहीं है। हाल ही में अभातेयूप द्वारा श्रावको के मार्गदर्शन हेतु जैन संस्कार विधि की पुस्तक का एक लघु संस्करण भी प्रकाशित किया गया है जिसे पढ़कर व्यक्ति स्वयं भी अपने घर पर जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रम संपादित कर सकता है साथ ही सभी उपस्थित श्रावको को दीपावली पूजन विधि की प्रिंट्स वितरित की गई। कार्यक्रम के पश्चात अभातेयुप द्वारा निर्देशित प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम रखा गया जिसमे करीब 25 संभागीयो ने भाग लिया। साध्वीश्री ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा की अभातेयूप द्वारा ये बहुत ही अच्छा उपक्रम चलाया जा रहा है जिसमे हर मांगलिक कार्यक्रम आडंबर और हिंसा से बचते हुए किया जा रहा है।
उन्होंने ये भी कहा की ऐसी कार्यशाला लोगो में जैन संस्कार विधि के प्रति रुचि बढ़ने का एक सशक्त माध्यम बन सकती है, और साथ ही सबके लिए प्रेरणा दायक भी बनती है, हम जैन है और हमें अपने संस्कारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। साध्वीश्री से मंगल पाठ का श्रवण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष दिनेश बाबेल, मंत्री राजेश सिंघवी, महिला मंडल अध्यक्षा मीना नौलखा, वरिष्ठ श्रावक तेजमल नौलखा, ज्ञानशाला संयोजिका रंजुला सिंघवी, ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका बाली खाब्या सहित करीब 50 सदस्यो की उपस्थिति रही। अंतमे तेयुप उपाध्यक्ष दीपक खबिया ने पधारे हुए सभी का आभार व्यक्त किया। विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी विकेश दक ने प्रदान की।
चलथान में जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment