मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिलामण्डल के तत्वावधान में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई द्वारा सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल (पार्क साइट) में लाइब्रेरी का उदघाटन किया गया। जहा पर 800 बच्चे पढ़ते है। इस कार्यक्रम में अभातेमम महामंत्री श्रीमती मधुजी देरासरिया, राष्ट्रीय ट्रस्टी प्रकाशदेवी तांतेड़ , राष्ट्रीय संरक्षिका शांताजी पुगलिया को डायरेक्टर ऑफ जैन स्कॉलर कनकजी बरमेचा,डॉ पुखराजजी सेठिया, राष्ट्रीय पूर्वाध्यक्षा कुमुद्जी कच्छारा, निवर्तमान महामंत्री तरुणा बोहरा, मुंबई अध्यक्षा रचनाजी हिरण, मंत्री अल्काजी मेहता, पूर्वाध्यक्षा प्रेमलताजी सिसोदिया, भाग्यश्रीजी कच्छारा, कंताजी तातेड़,उपाध्यक्ष विमलाजी कोठरी, कोषाध्यक्ष सुनीताजी सूतरिया,सहमंत्री सरोज सिंघवी की उपस्थिति रही।
अतिथियों का स्वागत संयोजिका सुचिता कोठारी , आभार सहसंयोजिका नीलम मेहता व कुशल संचालन काजल परमार ने किया। पार्क साइट संयोजिका सुचिताजी कोठारी, सह संयोजिका नीलमजी परमार, काजलजी व उनकी टीम के विशेष सहयोग एवं श्रम नियोजन से यह लाइब्रेरी का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल के प्रिंसिपल विशाल बंदगर, तेयुप अध्यक्ष निखिलजी मेहता सहित लगभग 25 बहिनों की उपस्थिति रही।
तेरापंथ महिला मंडल मुंबई का पाठशाला पुस्तकालय परियोजना
Leave a comment
Leave a comment