कांदिवली: तेरापंथ समाज कांदिवली की चार दिवसीय गुरु दर्शन यात्रा रखी गई युगप्रधानआचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी श्री निर्वाण श्रीजी ठाणा 6 की प्रेरणा से गुरु दर्शन यात्रा आयोजित की गई। तेरापंथी सभा कांदिवली के अध्यक्ष पारसमल जी दुगड़, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष नवनीत कच्छारा एवं महिला मंडल के नेतृत्व में 75 यात्रियों के साथ श्रावक श्राविका समाज गुरु दर्शन हेतु कांदिवली से दिनांक 18 सितंबर 2022 को छापर के लिए प्रस्थान हुए दिनांक 20 सितंबर 2022 को परम पूज्य आचार्य वर की सन्निधि एवम दर्शन सेवा का पूरा लाभ मिला प्रवचन के दौरान सभा अध्यक्ष श्री पारसमल जी दुगड़ ने अपने विचार व्यक्त किए गुरुदेव से कांदिवली में ज्यादा से ज्यादा बिराजने की अर्ज की,प्रेक्षा ध्यान सेंटर के बारे में जानकारी दी ,कुछ मुद्रा प्रयोग भी बताए एवम गुरुदेव के प्रति अनंत अनंत कृतज्ञता ज्ञापित की।
तत्पश्चात साध्वी प्रमुखा श्रीजी,साध्वी वर्या के दर्शन सेवा का भी लाभ मिला, पुनः ससंघ गुरुदेव की दर्शन सेवा का लाभ मिला, सभा मंत्री अशोक हिरण के द्वारा गीतिका की प्रस्तुति की गई जिसमे सभी ने साथ दिया गुरुदेव ने महती कृपा कर पूरी गीतिका का श्रवण करवाया एवं सभाध्यक्ष पारसमल जी ने अपने विचार रखें एवं तुरंत बाद मुख्य मुनि श्री के भी दर्शन सेवा का लाभ मिला, गुरु दर्शन यात्रा को सफल बनाने में जय चंद जी सांखला जवेरी लाल जी नौलखा ,चांदमल जी कुमठ ,महेंद्र जी कोठारी ,गौतम जी डोसी, मनीष जी रांका , अशोक जी कोठारी ,विनोद जी डागलिया, कांतिलाल जी बापना, ज्ञान मल जी भंडारी, विकास जी बाफना, अरुण जी सोलंकी, राकेश जी कोठारी ,नरेंद्र जी भंडारी ,नवरत्न जी सेठिया का पूर्ण सहयोग रहा।
छापर से गुरुदर्शन कर लौटा कांदिवली तेरापंथ समाज
Leave a comment
Leave a comment