ठाणे में “देवभाषा का कर अध्ययन पूज्यवर का करे अभिनंदन” का अनावरण

ठाणे। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई द्वारा शासनश्री साध्वीश्री जिनरेखाजी के सानिध्य में दिनांक २२ जून २०२२ मुंबई के थाने माजीवाड़ा भवन में हुआ। 2023 में गुरुदेव के मुंबई पदार्पण के शुभ अवसर पर मुंबई महिलामण्डल ने एक लक्ष्य देव भाषा का अध्ययन कराने का संकल्प लिया है। इस संकल्प के तहत संस्कृताध्ययन (देवभाषा का कर अध्ययन पूज्यवर का करे अभिनंदन का भव्य अनावरण किया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के ट्रस्टी श्रीमती प्रकाशदेवी तातेड, मुंबई पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कांता देवी तातेड, श्रीमती भारतीजी सेठिया, मुंबई अध्यक्षा श्रीमती रचनाजी हिरण, मंत्री श्रीमती अल्काजी मेहता, उपाध्यक्ष श्रीमती विमलाजी कोठरी, सहमंत्री श्रीमती सरोज जी सिंघवी, संगीताजी चपलोत, प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती कांताजी डूंगरवाल, ई- मीडिया श्रीमती सुचिताजी कोठरी एवम मुंबई कार्यकारणी सदस्य, विशेष सहयोगी, संस्कृतध्ययन के संयोजिका श्रीमती आशाजी गुंदेचा साथ ही थाने तेरापंथ सभा, युवक परषिद की विशेष उपस्थिति रही।