पालघर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल पालघर द्वारा संयम – एक युद्ध स्वयं के विरुद्ध कार्यशाला तेरापंथ भवन पालघर में बुधवार 22 जुन को आयोजित किया गया।
महिला मंडल द्वारा मंगलचरण प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण तेरापंथ महिला मंडल की परामर्शक श्रीमती पुष्पा बाई श्रीश्रीमाल ने किया।
महिला मंडल निर्वतमान अध्यक्ष्या श्रीमती संगीता जी बाफना ने संयम एक युद्ध स्वयं के विरुद्ध पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा प्रेक्षाध्यान द्वारा किस तरह स्वयं के इंद्रियो को कंट्रोल करे। हमे हमारी पाच इन्द्रियो पर कंट्रोल रखना चाहिए, हमारे मन पर कंट्रोल रखना चाहिए, यदि हमारे जीवन में रूपांतरण लाना है तो हमें मन, वचन और काया पर यतना पूर्वक नियंत्रण रखना होगा। संयम हमारे जीवन में बहुत ही ज़रूरी है अगर हमने जीवन में संयम को उतार लिया तो जीवन सुखद और आनंदमय बन जाएगा। कार्यक्रम में अच्छी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन महिला मंडल मंत्री संगीता चपलोत ने किया। समाचार प्रदाता दिनेश राठोड़।
पालघर में संयम- एक युद्ध स्वयं के विरुद्ध कार्यशाला
Leave a comment
Leave a comment