मुंबई:मुंबईकरों को दिसंबर से अप्रैल तक आम दिनों की तुलना में अधिक ट्रैफिक की समस्या से सामना करना पड़ेगा। 1 दिसंबर से सायन पुल यातायात के लिए बंद किया जा रहा है। मुंबई में कई स्थानों पर मेट्रो और अन्य विकास कार्य चल रहा है। इस दौरान कई जगहों पर सुबह और शाम भारी ट्रैफिक जैम लग रहा है, ऐसे में सायन पुल बंद होने से मुंबईकरों की परेशानी और बढ़ जाएगी।
करीब 25 वर्ष पुराने इस पुल का आईआईटी मुंबई की टीम ने मरम्मत के लिए निरीक्षण किया और अध्ययन के बाद रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद पुल की मरम्मत के लिए कई विकल्पों पर विचार किया गया, लेकिन इस पुल पर यातायात चालू रख कार्य संभव नहीं था। इसलिए मरम्मत कार्य पूरा होने तक बंद करने का निर्णय लिया गया। यह मरम्मत कार्य महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल द्वारा किया जाएगा।
1 दिसंबर से मरम्मत के लिए सायन पुल बंद
Leave a comment
Leave a comment