नई दिल्ली: देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार गिरावट से आम आदमी को राहत मिल रही है। दिवाली के अगले दिन गुरुवार को पेट्रोल के दामों में 21 पैसे और डीजल के दामों में 18 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.21 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल 72.89 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। आर्थिक शहर मुंबई की बात करें तो यहां 20 पैसे कमी के साथ पेट्रोल 83.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे कमी के साथ 76.83 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
देश के 4 महानगरों में पेट्रोल की कीमतें (8 नंवबर का रेट)
शहर | कीमत |
दिल्ली | 78.21 रुपए |
कोलकाता | 80.13 रुपए |
मुंबई | 83.72 रुपए |
चेन्नई | 81.24 रुपए |
देश के 4 महानगरों में डीजल की कीमतें
शहर | नई कीमत (8 नवंबर का रेट) |
दिल्ली | 72.89 रुपए |
कोलकाता | 74.75 रुपए |
मुंबई | 76.38 रुपए |
चेन्नई | 77.05 रुपए |
माना जा रहा है कि, तेल का आयात सस्ता होने से देश में जहां पेट्रोल और डीजल समेत अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें घटती हैं, वहीं तेल आयात के लिए डॉलर की जरूरत कम होने से देसी मुद्रा रुपये की गिरावट को थामने में मदद मिलती है।