नई दिल्ली:लगातार 16वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की। राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 33 पैसे महंगा होकर 79.56 प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल की कीमत में 58 पैसे की बबढ़ोतरी से अब इसकी कीमत 78.85 रुपये प्रति लीटर हो गई। इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 22 जून 2020 को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) ,चेन्नई (Chennai) व अल्य प्रमुख शहरों में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 79.56 | 78.85 |
नोएडा | 80.42 | 71.24 |
गुरुग्राम | 77.8 | 71.26 |
लखनऊ | 80.32 | 71.15 |
मुंबई | 86.36 | 77.24 |
चेन्नई | 82.87 | 76.3 |
कोलकाता | 81.27 | 74.14 |
एंजेल कमोडिटीज में डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव बीते एक महीने में 18%तेज हो गया है। वहीं, कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच कच्चा तेल सस्ता होने पर केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क और राज्यों ने वैट बढ़ा दिया था। इससे तेल कंपनियां कीमतों में इजाफा कर रही हैं।
बता दें कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते देश में ईंधन के दाम लगातार 82 दिन तक स्थिर बने रहे थे। देशभर में कीमतें बढ़ाई गई है और स्थानीय बिक्री कर या मूल्य संवर्धित कर के आधार पर प्रत्येक राज्य में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं।
रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।