सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गायत्री मंत्र के साथ यह जपने से बरसेगा पैसा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

गायत्री मंत्र के साथ यह जपने से बरसेगा पैसा

Last updated: November 15, 2019 3:08 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण जी के साथ ऋषि मुनियों द्वारा जपे गए गायत्री मंत्र से मानव जाति का कल्याण होता ही है लेकिन महाभारत के अनुसार गायत्री मंत्र से ब्रह्मदर्शन संभव है। यह अलौकिक मंत्र मन में छिपे भय को भी समाप्त करता है।

सनातन धर्म के ग्रंथों के अनुसार गायत्री मंत्र का प्रादुर्भाव ज्येष्ठ मास की शुक्ल दशमी को हुआ था। इस मंत्र के ब्रह्मर्षि विश्वामित्र दृष्टा बने। कौशिक मुनि, जो बाद में विश्वामित्र हो गए, की तपस्थली कौसानी, उन्हीं के नाम पर है। विश्व का कल्याण करने के लिए उन्होंने गायत्री मंत्र को जनमानस में फैलाया। गायत्री जयंती को कहीं-कहीं गंगा दशहरा के अगले दिन यानी ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को भी मनाते हैं। दिव्य मंत्र- ‘ओम भूर्भुव:स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गाे देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात॥’ सनातन धर्म के मानने वाले गणेश मंत्र के बाद पूजा में इस मंत्र का उच्चारण-जाप करते ही हैं। श्रीमद्भागवत के दशम स्कन्द में लिखा है कि श्रीकृष्ण स्नान करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप करते थे। महाकवि तुलसीदास ने रामचरित मानस में लिखा है कि विश्वामित्र ने अपने शिष्यों- राम और लक्ष्मण को इस मंत्र का रहस्य विस्तार से समझाया था।
गायत्री संहिता के अनुसार, ‘भासते सततं लोके गायत्री त्रिगुणात्मिका॥’ अर्थात गायत्री माता सरस्वती, लक्ष्मी एवं काली का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह वेदमाता हैं। समस्त ज्ञान की देवी गायत्री ही हैं। कहा जाता है कि एक बार  भगवान ब्रह्मा यज्ञ में शामिल होने जा रहे थे।

धार्मिक कार्यों में पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए पत्नी का साथ होना नितांत जरूरी होता है, परन्तु उस समय ब्रह्मा जी के साथ उनकी पत्नी सावित्री मौजूद नहीं थीं। तब उन्होंने देवी गायत्री से विवाह कर लिया। पद्मपुराण के सृष्टिखंड में गायत्री को ब्रह्मा की शक्ति बताने के साथ-साथ पत्नी भी कहा गया है। शारदा तिलक में गायत्री के स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा गया है- गायत्री पंचमुखा हैं, ये कमल पर विराजमान होकर रत्न-हार-आभूषण धारण करती हैं। इनके दस हाथ हैं, जिनमें शंख, चक्र, कमलयुग्म, वरद, अभय, अंकुश, उज्ज्वल पात्र और रुद्राक्ष की माला आदि है। पृथ्वी पर जो मेरु नामक पर्वत है, उसकी चोटी पर इनका निवास स्थान है। सुबह, दोपहर और शाम को इनका ध्यान करना चाहिए। रुद्राक्ष की माला से ही इनका जाप करना चाहिए। शंख स्मृति के अनुसार गायत्री मंत्र के जाप से भय समाप्त हो जाता है।

गायत्री मंत्र के साथ यह जपने से बरसेगा पैसा : सनातन धर्म के अधिसंख्य अनुयायी अलौकिक गायत्री मंत्र का जाप करते हैं। कल्याणकारी गायत्री मंत्र के आगे-पीछे ऊं श्रीं ऊं लगा लें तो यह आपका जीवन बदलकर रख देगा। यदि एक माला नहीं कर सकें तो 11-11 बार करें। मान्यता है कि गायत्री मंत्र का जाप ऊं श्रीं ऊं लगाकर करने से आपके पास पैसे की कमी नहीं रहेगी। इसके साथ ही तमाम समस्याओं से मुक्त हो जाएंगे।

गायत्री मंत्र का जाप करने से छात्रों का पढ़ाई में मन लगने लगता है। इसलिए उन्हें रोजाना इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
इस मंत्र का जाप करने से संतान प्राप्ति का सुख भी मिलता है। अगर किसी दंपत्ति को संतान नहीं हो रही है तो इस मंत्र का विधिवत जाप करके समस्या का निदान प्राप्त किया जा सकता है।

अगर किसी लड़के या लड़की की शादी नहीं हो रही है तो सोमवार के दिन गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करने से फायदा प्राप्त किया जा सकता है।
अगर नौकरी या व्यापार में मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो शुक्रवार के दिन पीले वस्त्र पहनकर गायत्री मंत्र का जाप करके फायदा प्राप्त किया जा सकता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जुकाम में दिलाए तुरंत राहत काली मिर्च
Next Article आईएनएक्स मीडिया: चिदंबरम की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?