By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पचरंगी तप से जलगांव में धर्म आराधना की बहार, 29 भाई बहनों ने किया तपक्रम का अनुष्ठान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

पचरंगी तप से जलगांव में धर्म आराधना की बहार, 29 भाई बहनों ने किया तपक्रम का अनुष्ठान

Last updated: February 14, 2019 2:11 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

जलगांव। शीतकाल मे पचरंगी तप का यह अनुष्ठान करके जलगांववासियो ने सुंदर भेंट सजाई है। मासखमण तपाभिनंदन के अवसर पर तेरापंथ समाज को एक आवाहन किया कि पचरंगी तप करना है। हमारे आवाहन को अधिमान देकर 29 भाई बहनों ने तपक्रम का अनुष्ठान किया है ये उद्गार आचार्य महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी निर्वाणश्रीजी ने पचरंगी तप अभिनंदन के अवसर पर व्यक्त किए।
साध्वीश्री ने कहा कि भगवान महावीर ने कहा है कि तप से निर्जरा होती है,निर्जरा के दो भेद है सकाम ओर अकाम। जलगांव वासियों ने अपनी क्षमता से निर्जरा का नमूना पेश किया है। 29 भाई बहनों को तप का प्रत्याख्यान करवाया। साध्वी डॉ. योगक्षेमप्रभाजी ने अपने प्रेरक वक्तव्य में कहा कि पचरंगी  तप तो झांकी है ग्यारहरंगी  तप के लिए अपना खाता अभी से खोलना है।आचार्य श्री महाप्रज्ञ शताब्दी वर्ष का यह चातुर्मास अनेकानेक उपलब्धियों से भरा रहे इसके लिए जलगांव वासियों को तत्परता से आगे आना है सभी पचरंगी तप करने वालों के प्रति तप अनुमोदना।
इस अवसर पर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष माणकचंदजी बॆद, तेयुप अध्यक्ष जितेंद्र जी चौरड़िया, टीपीएफ की अध्यक्षा वर्षा चौरड़िया,तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री निर्मला छाजेड,खानदेश तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अनिल जी सांखला,तेरापंथ महिला मंडल का गीत,सुनीता समदरिया, शुभकरणजी बॆद,दुलीचंदजी श्यामसुखा,अभातेयुप समिति सदस्य राजेश धाडेवा,भुसावल किशोर मंडल के संयोजक यश कोठारी ने अपने भाव प्रस्तुत  किए।
साध्वी लावण्यप्रभाजी, कुंदनयशाजी, मुदितप्रभा जी व मधुरप्रभाजी ने तपगीत का संगान किया। इस अवसर पर तेरापंथ महासभा द्वारा आयोजित ज्ञानशाला  प्रशिक्षक प्रशिक्षण परीक्षा के विज्ञ कक्षा के छह उत्तीर्ण शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सत्कार किया गया ।तेरापंथ सभा के अंतर्गत ज्ञानशाला के शिक्षिकाओ  को अभिनंदन पत्र वितरण किए गए। श्रीडूंगरगढ से समागत सुश्रावक श्री दुलीचंदजी श्यामसुखा का धर्मसंघ का साहित्य देकर स्वागत किया गया। मंच संचालन तेरापंथ सभा के मंत्री नोरतमल चौरड़िया ने किया। यह जानकारी श्री चोरड़िया ने दी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सुप्रीम कोर्ट का फैसला दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय:अरविंद केजरीवाल
Next Article VVIP हेलीकॉप्टर केस: राजीव सक्सेना को सात दिन की अंतरिम जमानत मिली

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

धर्मेंद्र प्रधान ने मोदी को इस्तीफा सौंपा
national
July 25, 2026
रामायण में रावण का किरदार निभाने पर रॉकिंग स्टार यश ने की बात
entertainment
July 25, 2026
कांकलावास बांध परियोजना को मिली बड़ी प्रशासनिक गति, अब बजट स्वीकृति की ओर बढ़ा मामला
state
July 25, 2026
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने ‘द इंडिया स्टोरी’ की ग्रीन कार्पेट स्क्रीनिंग में बिखेरा जलवा
entertainment
July 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?