गोरेगांव (मुंबई)। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई क्षेत्र: गोरेगांव द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा निर्देशित कार्यशाला “मां का दिशा बोध ,बेटी की उड़ान कार्यक्रम का सफल आयोजन तेरापंथ भवन के प्रांगण में हुआ। कार्यशाला की शुरुवात नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुई। मंगलाचरण महिला मंडल की बहनों द्वारा किया गया।
उपस्थित सभी पदाधिकारियो एवं सभी बहनों का स्वागत महिला मंडल संयोजिका श्री मति प्रतिमा सांखला ने किया एवं आगामी होने वाली परिसीमन की जानकारी दी और बुधवार की सामायिक से जुड़ने कि भी सभी बहनो को विशेष प्रेरणा दी।
कार्यशाला में पांच मां बेटी की जोड़ी ने सहभागिता की,जिसमें बेस्ट स्पीच की विजेता आशा एवं महक मुणोत है। बेस्ट ट्विनिंग की जोड़ी रही पूनम , वनायका और व्यारा सिंघवी,गेम की विनर जोड़ी रही भावना और ईशा सांखला। जज की भूमिका में पूर्व संयोजिका श्रीमती कांता जी सिसोदिया ने निभाई,
इस अवसर पर मुंबई महिला मंडल कार्यकारिणी से श्रीमती सरोज जी चंडालिया की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम कों सफल बनाने में विशेष सहयोग महिला मंडल सह संयोजिका श्रीमती ममता जी चिप्पड़ एवं कल्पना जी चोरड़िया का रहा।
कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला मंडल कोषाध्यक्ष श्रीमती पिंकी सांखला ने किया। कार्यशाला कों सफल बनाने में कन्याऐं एवं महिला मंडल की बहनों की अच्छी उपस्थिति एवं सभी का सराहनीय सहयोग रहा।
गोरेगांव (मुंबई) अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित बेटी की उड़ान कार्यशाला का सफल आयोजन
Leave a comment
Leave a comment