नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर उनका ‘फोन टैपिंग’ करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके फोन में इजराइली स्पाइवेयर (जासूसी या निगरानी के लिए इस्तेमाल होने वाला सॉफ्टवेयर) लगा था जो उनके फोन की सभी फोन कॉल रिकॉर्ड को टैप करता था। उन्होंने कहा कि कि मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में हैं।
श्री गांधी ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21 सेंचुरी’ पर अपने व्याख्यान के दौरान दावा किया, “मेरे फोन पर पेगासस लगा था। बड़ी संख्या में राजनेताओं के फोन पेगासस से रिकॉर्ड किये जाते रहे है। खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कहा था ‘कृपया ध्यान से सुनें। आपके फोन से चीजों को रिकॉर्ड किया जा रहा है। यह वह निरंतर दबाव है जिसे हम महसूस करते हैं।”
मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में हैं, मेरे फोन में पेगाससः कैम्ब्रिज में राहुल गांधी
![](https://surabhisaloni.co.in/wp-content/uploads/2023/03/Rahul-Cambrige.jpg)
Leave a comment
Leave a comment