कोटा। तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य श्री महाश्रमण की प्रबुद्ध सुशिष्या साध्वी अणिमा श्री के पावन सानिध्य में तेरापंथी सभा के तत्वाधान में बघेरवाल बिल्डिंग राजीव गांधी नगर में दशवे आचार्य श्री महाप्रज्ञ का 103 वां जन्मदिवस मनाया गया।
इस अवसर पर साध्वी अणिमा श्री ने अपने श्रद्धास्वर व्यक्त करते हुए कहा आचार्य महाप्रज्ञ का जीवन झरने की तरह निर्मल, पवित्र, गतिशील, एवं उपयोगिता लिए हुए था उनके हृदय में बालक जैसी सरलता थी। वे समर्पण के शताका पुरुष थे। वे अपने गुरु के प्रति सर्वत्मान समर्पित थे। गुरु के प्रति इस समर्पण ने उन्हें नत्थू से महाप्रज्ञ बिंदु से सिंधु एवं शिष्य से सरताज बना दिया।
उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए दिशासूचक यंत्र का काम करेगा। वे क्षीराश्रव लब्धी संपन्न आचार्य थे। घंटी घंटो सुनने के बाद भी जनता उनके प्रवचन को सुनकर अघाती नही थी। हर प्रवचन से जीवन को नई खुराक मिलती थी जीने का ढंग एवं जीने का सलीका मिलता था। उनकी नवम मेंस प्रज्ञा ने क्षितिज पर सृजन के नए आलेख लिखे। प्रज्ञा पुंज गुरुवर को शत शत नमन। साध्वी श्री कर्णिका श्रीजी ने कहा आचार्य महाप्रज्ञ जिनशासन के चमकते हुए सितारे थे। विनम्रता, सहजता ,सरलता, समता के पर्याय थे। वे संकल्प के पुरोधा पुरुष थे।
साध्वी सुधा प्रभा जी ने कहा ज्ञान की गंगोत्री, साधना की सरस्वती, लोक कल्याण के त्रिवेणी, संगम का नाम ही आचार्य महाप्रज्ञ दर्शन जगत के बोधन्य विद्वान थे, संस्कृत, प्राकृत के प्रकांड पंडित थे आयुर्वेद के ज्ञाता एवंम विषय विशेष के ज्ञाता थे। साध्वी समत्व यशा जी ने सुरीले कंठो से स्वर लहरी प्रस्तुत की। साध्वी मैत्रीप्रभा जी ने कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, योगी, मोनी, जपी, स्वाध्याय पुरुष थे। मुख्य अतिथि गुवाहाटी से समागत दिलीप दुग्गड़ ने कहा प्रज्ञा के महासुर्य आचार्य महाप्रज्ञ जी ने धर्मसंघ मे नए आलेख लिखे। अपने करिश्माई व्यक्तित्व से आश्चर्य कि वर्णमाला तैयार कर दी।
सभा अध्यक्ष संजय बोथरा, सभा मंत्री धर्मचंद जैन तेयुप मंत्री कमलेश जैन , महिला मंडल अध्यक्ष , उषा बाफना , वर्षा जैन, डॉक्टर चेतना जैन, टी पी एफ अध्यक्ष अखिलेश कांठेड़, अणुव्रत समिति के मंत्री भूपेंद्र जी बरडिया ने भावाभिव्यक्ति दी। तेयुप मंगल गीत का संगान किया। महिला मंडल ने गीत की शानदार प्रस्तुति दी ।
समर्पण के शलांका पुरुष थे आचार्य महाप्रज्ञः साध्वी अणिमा श्री
Leave a comment
Leave a comment