मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई ने एक नवीन क्षेत्र उल्वे महिलामण्डल का नव गठन किया । वहा 20/21 बहिने है जो लगभग चार महीने से निवेदन कर रही थी। उनकी सक्रियता व जागरूकता को देखते हुए 26 जून को गठन किया गया। सर्वप्रथम पूर्वाध्यक्ष भारतीजी सेठिया ने नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। उल्वे महिलामण्डल ने सुमधुर मंगलाचरण से शुभ शुरुआत की।
सीमाजी हिरण ने सभी का स्वागत किया। सभी की सहमति से सीमाजी हिरण को संयोजिका के पद पर मनोनीत किया गया। पूर्वाध्यक्ष सुनिताजी परमार, भारतीजी सेठिया,अध्यक्ष रचनाजी हिरण, मंत्री अल्काजी मेहता, उपाध्यक्ष विमलाजी कोठारी, कार्यकारिणी सदस्य चन्दाजी कोठारी, विशेष सहयोगी करुणाजी कावड़िया व शीलाजी चंडालिया की विशेष उपस्थिति रही।
मुंबई महिलामण्डल ने किया उल्वे महिलामण्डल का नव गठन
Leave a comment
Leave a comment